योग दिवसः ITBP के हिमवीरों का 17000 फुट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार खास गाना भी समर्पित किया

International Yoga Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक गाना समर्पित किया- जब से योग दिवस आया है, योग का हर्ष हर ओर छाया है.... लद्दाख और सिक्किम में बर्फ से ढके 17 हजार फुट ऊंचे पर्वत पर सूर्य नमस्कार किया गया. इसके अलावा भी कई जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए.

योग दिवसः ITBP के हिमवीरों का 17000 फुट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार खास गाना भी समर्पित किया
नई दिल्लीः आज मंगलवार को पूरी दुनिया में 8वां योग दिवस मनाया जा रहा है. जगह-जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. चाहे आम हो या खास, हर कोई योग के जरिए तन-मन को नई ऊर्जा, नया जोश देने में जुटा हुआ है. ऐसे में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी कहां पीछे रहने वाले हैं. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) के जवानों ने योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल तक हिमालय के बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पर्वतों और मैदानों में योगासन किया, वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक गाना भी समर्पित किया. लद्दाख और सिक्किम में तो बर्फ से ढके 17 हजार फुट ऊंचे पर्वत पर सूर्य नमस्कार किया गया. कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वर्चुअली आयोजित हो रहा था. इस बार महामारी का प्रकोप कम होने पर जोशोखरोश से योग दिवस मनाया जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईटीबीपी के जवानों ने इस अवसर पर एक गाना योग दिवस को समर्पित किया, जिसके बोल हैं- जब से योग दिवस आया है, योग का हर्ष हर ओर छाया है…. #WATCH | Indo-Tibetan Border Police dedicate a song on #InternationalYogaDay; ITBP have been promoting yoga at different high-altitude Himalayan ranges on India-China borders including Ladakh, Himachal Pradesh, Uttarakhand, Sikkim & Arunachal Pradesh over the yrs. (Source: ITBP) pic.twitter.com/cbN1CjK0El — ANI (@ANI) June 21, 2022 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीरों ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया. Himveers of Indo-Tibetan Border police practicing Yoga at 17,000 feet amidst snow conditions in Sikkim on 8th #InternationalDayOfYoga @ITBP_official #YogaForHumanity pic.twitter.com/VuXa8acqYv — Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) June 21, 2022 लद्दाख में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर योगासन करके आईटीबीपी जवानों में योग के प्रति प्रेरित किया. .@ITBP_official perform Yoga at over 17,000 feet in Ladakh#InternationalDayofYoga2022 #YogaForHumanity pic.twitter.com/6M4mOiqEFo — Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) June 21, 2022 असम में आईटीबीपी की 33 बटालियन के जवानों ने गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र नदी के लाचित घाट पर योगाभ्यास किया. Assam | 33 Battalion ITBP perform yoga in front of the Brahmaputra River at Lachit Ghat, Guwahati on the occasion of #InternationalYogaDay pic.twitter.com/cKbdQcUd6h — ANI (@ANI) June 21, 2022 अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में आईटीबीपी के हिमवीरों ने जमीन के साथ पानी में खड़े होकर योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया. Arunachal Pradesh | Himveers of Indo-Tibetan Border Police (ITBP) practice yoga at the eastern tip of the nation, ATS, Lohitpur on #InternationalYogaDay pic.twitter.com/0DXD5Ts5BJ — ANI (@ANI) June 21, 2022 हिमाचल प्रदेश में 16500 फुट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों में योगासन किया. #WATCH | Himveers of Indo-Tibetan Border Police (ITBP) practice yoga at 16,000 feet in Uttarakhand on the 8th #InternationalYogaDay pic.twitter.com/GODQtxJlxb — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 21, 2022 इसके अलावा भी कई जगहों पर आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: International Yoga Day, ITBPFIRST PUBLISHED : June 21, 2022, 07:18 IST