KBC के मंच पर पहुंचे उदयपुर के डॉ अनुज भटनागर! GST का जिक्र होते ही अमिताभ बच्चन ने कही मजेदार बात
Udaipur Hindi News: शो के दौरान बातचीत में जब डॉ. अनुज के GST Department से जुड़े होने की बात सामने आई तो अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कमाई होती है तो उसका एक हिस्सा GST में चला जाता है.अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर मंच पर माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया.