स्पेस सेक्टर में भारत का मास्टरप्लान: PM मोदी आज करेंगे स्पेस स्टार्टअप्स से बातचीत

PM Modi Space Startups Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश के प्रमुख स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से बातचीत करेंगे. इस दौरान भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर, नई टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा हो सकती है. सरकार पिछले कुछ सालों में निजी कंपनियों को अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के प्रमुखों से मुलाकात की थी. उन्होंने खेती, पशुपालन, डेयरी और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में स्पेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया था. आज की बातचीत को भारत के स्पेस सेक्टर के अगले बड़े कदम से जोड़कर देखा जा रहा है.

स्पेस सेक्टर में भारत का मास्टरप्लान: PM मोदी आज करेंगे स्पेस स्टार्टअप्स से बातचीत