अमेरिका से मिला धोखा तो चट्टान की तरह भारत संग खड़ा हुआ फ्रांस 28 साल पुरानी वो कहानी जिससे अटूट भरोसे की नींव पड़ी
India-France Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 साल में 7वीं बार फ्रांस दौरे पर हैं. इससे पहले मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने बतौर पीएम क्रमशः चार और दो बार फ्रांस का दौरा किया था. बीते करीब 26 सालों में फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों ने नौ बार भारत का दौरा किया है. इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों के रिश्ते बेहद मजबूत है और इनके पीछे कहीं न कहीं भरोसे की एक नींव है. ये नींव कैसे पड़ी... आज की कहानी इसी बारे में.