देश में पहली बार हैदराबाद के MGBS मेट्रो स्टेशन में खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र 28 हाईटेक काउंटरों से मिलेगी सुविधा

First Passport Seva Kendra at Metro Station: हैदराबाद में सार्वजनिक सेवाओं को सुगम बनाते हुए भारत में पहली बार एमजीबीएस मेट्रो स्टेशन के भीतर एक पूर्ण पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने अमीरपेट से संचालित होने वाले व्यस्त केंद्र को अब पूरी तरह से एमजीबीएस मेट्रो स्टेशन परिसर में शिफ्ट कर दिया है. इस फैसले से पुराने शहर और दक्षिण हैदराबाद के निवासियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें पहले दूर की यात्रा करनी पड़ती थी. एलएंडटी मेट्रो रेल के सहयोग से बना यह अत्याधुनिक केंद्र 28 काउंटरों, डिजिटल टोकन सिस्टम और लॉकर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है.

देश में पहली बार हैदराबाद के MGBS मेट्रो स्टेशन में खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र 28 हाईटेक काउंटरों से मिलेगी सुविधा