Siddhivinayak Ganesha Darshan: आज सिद्धिविनायक श्रीगणेश के करें दर्शन: इस एक मंत्र से दूर होगी हर बाधा पूरी होगी हर मनोकामना
Siddhivinayak Ganesha Darshan: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. विशेष रूप से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन को अत्यंत फलदायी माना जाता है. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.