आईटी सिटी हैदराबाद में भी बसा है मिनी राजस्थान! ऊंटों के इस अनोखे संसार की कहानी कर देगी हैरान

Rajasthani Community in Hyderabad: हैदराबाद का ओल्ड मलकपेट इलाका आधुनिक शहर के बीच राजस्थान की जीवंत संस्कृति की अनोखी झलक पेश करता है. यहां दशकों से राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से जुड़े रेबारी (रायका) समुदाय के परिवार अपने ऊंटों के साथ रह रहे हैं. शहर की भागदौड़, ऊंची इमारतों और व्यस्त ट्रैफिक के बीच खुले मैदानों में ऊंटों का यह डेरा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कई पीढ़ियां पहले हैदराबाद पहुंचे इन परिवारों ने बदलते समय के बावजूद अपनी पारंपरिक जीवनशैली और ऊंट पालन की विरासत को जीवित रखा है. चंचलगुड़ा और सलीम नगर के आसपास बसे ये परिवार आज भी ऊंटों की देखभाल और उनके दूध की बिक्री से अपना जीवनयापन कर रहे हैं. यह अनोखी बस्ती हैदराबाद की सांस्कृतिक विविधता और राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा का सुंदर उदाहरण बन चुकी है.

आईटी सिटी हैदराबाद में भी बसा है मिनी राजस्थान! ऊंटों के इस अनोखे संसार की कहानी कर देगी हैरान