Hyderabad HMDA Auction: प्लॉट खरीदने की मची होड़! HMDA की ई-नीलामी में 80 हजार रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंची बोली
Hyderabad HMDA Auction: प्लॉट खरीदने की मची होड़! HMDA की ई-नीलामी में 80 हजार रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंची बोली
Hyderabad Real Estate: हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) की मेडिपल्ली लेआउट फेज-3 की ई-नीलामी में खरीदारों ने भारी उत्साह दिखाया है. इस नीलामी में अधिकतम बोली रिकॉर्ड 80,000 रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई, जबकि औसत दर 56,260 रुपए रही. कुल 68 में से 63 आवासीय प्लॉट बिकने से सरकारी खजाने को लगभग 120 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है. ईस्ट हैदराबाद कॉरिडोर में बढ़ते भरोसे और MSTC लिमिटेड के जरिए हुई पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया के कारण जमीन की कीमतों में यह भारी उछाल देखा गया है.