हैदराबाद में 51 लाख का लड्डू खरीदने वाला निकला नटवरलाल 6 परसेंट रिटर्न का लालच देकर किया 345 करोड़ का फ्रॉड
हैदराबाद के गचीबाउली स्थित माय होम भूजा अपार्टमेंट में 51 लाख का गणेश लड्डू खरीदकर चर्चा में आए बिजनेसमैन ने करोड़ों का फ्रॉड किया है. कोंडापल्ली गणेश नाम के इस शख्स ने लोगों को हर महीने 6 परसेंट रिटर्न और प्रॉफिट शेयरिंग का लालच दिया. उसने अपने ही पड़ोसियों से करीब 3.45 करोड़ रुपये ठग लिए और फिर अप्रैल में अचानक फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है.