बारामती में पवार पावर की नई स्क्रिप्ट! पार्थ-जय के साथ दादा शरद की 90 मिनट की सीक्रेट मीटिंग क्या बात हुई
बारामती में शरद पवार और उनके पोते पार्थ-जय पवार के बीच हुई 90 मिनट की गोपनीय बैठक ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचा दी है. अजित पवार के निधन के बाद इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बैठक एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय या 2026 में होने वाले राज्यसभा चुनावों में पार्थ पवार की दावेदारी को लेकर हो सकती है.