नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती डिजिटल अरेस्ट कर 3 महीने ढाया ऐसा जुल्म कि कांप जाए रूह
नागपुर में 16 साल की लड़की को डिजिटल अरेस्ट कर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोपी ने लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर फ्लैट में रखा, जहां उसने क्रूरता की हदें पार कर दीं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.