इस्तीफा दिया छुप गया मां को भी नहीं बतायाशिवसेना कॉर्पोरेटर की दबंगई से घबराए डॉक्टर ने बताई आपबीती
थाणे में शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे की दबंगई और मारपीट के बाद अस्पताल के डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया. उसने घटना वाली रात की पूरी कहानी भी बताई है और कहा कि दबंगों की मारपीट और धमकियों के चलते वह कई दिनों तक छुपता रहा. उसने अपनी मां को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया.