एक भी मरीज की मौत हुई तो कौन जिम्मेदारी लेगा हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को हाईकोर्ट की फटकार- सैलरी रोक देंगे
Bombay Dotors Strikes: महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने काम पर तुरंत लौटने की चेतावनी जारी की है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि हड़ताल के कारण नगर निगम अस्पतालों में किसी मरीज की जान जाती है, तो इसकी जवाबदेही तय की जाएगी और काम न करने पर डॉक्टरों का वेतन भी रोका जा सकता है.