ChatGPT विवाद से मौत तक: 22 साल के साहिल वाकोडे की मौत से उबला कैंपस IIT बॉम्बे को मांगनी पड़ी माफी
ChatGPT विवाद से मौत तक: 22 साल के साहिल वाकोडे की मौत से उबला कैंपस IIT बॉम्बे को मांगनी पड़ी माफी
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के बाद सुलगते कैंपस और चौतरफा राजनीतिक दबाव ने आखिरकार संस्थान प्रबंधन को घुटनों पर ला दिया है. छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के बीच प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन की कुर्सी से तत्काल हटा दिया है. इसके साथ ही संस्थान ने बैकफुट पर आते हुए अपने उस शुरुआती बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है, जिसमें जांच से पहले ही साहिल के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए गए थे.