हैदराबाद की गलियों में दम तोड़ रही शाही विरासत जानिए हिमरू और मशरू का गौरवशाली इतिहास
हैदराबाद की गलियों में दम तोड़ रही शाही विरासत जानिए हिमरू और मशरू का गौरवशाली इतिहास
Himru and Mashru Fabrics History: हैदराबाद की ऐतिहासिक हिमरू और मशरू बुनाई कभी शाही वैभव और बेहतरीन हस्तशिल्प की मिसाल मानी जाती थी, लेकिन अब यह परंपरा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. मोहम्मद बिन तुगलक के दौर से दक्षिण भारत पहुंची इस कला को निज़ामों ने संरक्षण देकर नई पहचान दी थी. मशरू कपड़ा धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता था, जबकि हिमरू अपनी जटिल डिजाइन और राजसी आकर्षण के लिए प्रसिद्ध रहा.घटती मांग के कारण यह सदियों पुरानी विरासत कुछ बुनकरों के संघर्ष के सहारे जीवित है.