‘हर घर तिरंगा’: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील से की रैली की शुरुआत

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यहां डल झील में ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘तिरंगा उत्सव’ के तहत सैकड़ों की संख्या में शिकारा (एक प्रकार की नौका) प्रसिद्ध डल झील में शामिल हुए. शिकारों पर तिरंगे लगे हुए थे.

‘हर घर तिरंगा’: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील से की रैली की शुरुआत
हाइलाइट्सउप राज्यपाल ने डल झील से ‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की.झील के हर शिकारों में तिरंगा झंडा लगा हुआ था. उप राज्यपाल ने 'हर घर तिरंगा' अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की. श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यहां डल झील में ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘तिरंगा उत्सव’ के तहत सैकड़ों की संख्या में शिकारा (एक प्रकार की नौका) प्रसिद्ध डल झील में शामिल हुए. शिकारों पर तिरंगे लगे हुए थे. उन्होंने बताया कि रैली की शुरुआत पुलिस पाइप बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाने के साथ हुई. प्रवक्ता के मुताबिक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर तिरंगा अभियान’ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, ‘‘तिरंगा उत्सव देश के आदर्शों और आकांक्षाओं का जश्न है.’’ उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Jammu and kashmir, Tiranga yatraFIRST PUBLISHED : August 12, 2022, 20:01 IST