7 घंटे 6 मंडप और 416 जोड़े… केरल के गुरुवायूर मंदिर में बना शादियों का नया रिकॉर्ड पंडित जी रहे फुल-ऑन बिजी

Guruvayur Temple Marriage Record:केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में रविवार को महज सात घंटे (सुबह 4:10 से दोपहर 12:45) में रिकॉर्ड 416 शादियां संपन्न हुईं. मलयम महीने चिंगम के पहले रविवार के शुभ अवसर पर बनी इस रिकॉर्ड संख्या ने 8 सितंबर 2024 के 334 शादियों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मंदिर में छह मंडप बनाए गए थे जहां हर घंटे 60 से ज्यादा शादियां कराई गईं. भीड़ नियंत्रण के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे.

7 घंटे 6 मंडप और 416 जोड़े… केरल के गुरुवायूर मंदिर में बना शादियों का नया रिकॉर्ड पंडित जी रहे फुल-ऑन बिजी