गुरपतवंत सिंह पन्‍नुन मामले में भारत के साथ पुतिन कहा- USA के पास सबूत नहीं

Gurpatwant Singh Pannun Case: खालिस्‍तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्‍नुन की हत्‍या की साजिश के मामले में अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को आरोपी बनाया गया है. रूस ने इस मामले में भारत के साथ खड़ा होते हुए कहा कि अमेरिका के पास इस बात का कोई विश्‍वसनीय सबूत नहीं है.

गुरपतवंत सिंह पन्‍नुन मामले में भारत के साथ पुतिन कहा- USA के पास सबूत नहीं
नई दिल्‍ली. रूस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्‍नुन की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के संयुक्त राज्य अमेरिका के दावों को खारिज किया है. रूस ने कहा कि वाशिंगटन ने अब तक कोई विश्वसनीय जानकारी या सबूत नहीं दिया है, जिससे यह साबित हो सके कि गुरपतवंत सिंह पन्‍नुन की हत्‍या की साजिश रचने में भारत किसी भी तरह से संलिप्‍त था. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने और आम चुनावों को जटिल बनाने की कोशिश कर रहा है. मारिया ने कहा, ‘वॉशिंगटन में भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास की सरल समझ का अभाव है, क्योंकि अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में निराधार आरोप लगाता रहता है. वॉशिंगटन की कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है. जहां तक ​​अटकलों का सवाल है, चूंकि कोई सबूत नहीं है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है. अमेरिका एक देश के रूप में भारत का सम्मान नहीं कर रहा है.’ Tags: India russia, Khalistani Terrorists, Vladimir PutinFIRST PUBLISHED : May 9, 2024, 08:34 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed