हमने ही मारा निज्जर लीक ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का दावा बताया क्यों ठोका
हमने ही मारा निज्जर लीक ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का दावा बताया क्यों ठोका
Goldy Brar Leaked Audio: कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित लीक ऑडियो सामने आया है. इसमें बराड़ ने दावा किया है कि उसकी टीम ने ही निज्जर की हत्या की थी. उसने कथित तौर पर हत्या की वजह निज्जर पर युवाओं को नशे के कारोबार में इस्तेमाल करने वाले लोगों को समर्थन देने से जुड़ी बताई है. निज्जर की हत्या जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई थी. इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में बड़ा तनाव आया था. कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए थे, जिसे नई दिल्ली ने खारिज किया था.