गोवा कांड के बाद थाईलैंड में छिपे लूथरा ब्रदर्स कैसे दबोचे गए इनसाइड स्टोरी
Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा कस गया है. गोवा नाइट क्लब फायरकांड के बाद लूथरा ब्रदर्स यानी सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे. अब भारतीय जांच एजेंसियों ने थाई पुलिस के साथ मिलकर लूथरा ब्रदर्स को पकड़ लिया है. आज यानी गुरुवार सुबह रेड मारकर दोनों भाई को दबोचा गया. अब उन्हें आज या कल तक भारत लाया जाएगा. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी.