ISRO Jobs: प्राइवेट सेक्टर के लालच में इसरो छोड़ रहे साइंटिस्ट्स गगनयान मिशन पर आया संकट तो सरकार ने कसी नकेल
ISRO Jobs: प्राइवेट स्पेस सेक्टर के बढ़ते क्रेज के बीच इसरो से वैज्ञानिकों का मोहभंग हो रहा है. गगनयान जैसे अहम मिशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी नौकरी छोड़ रहे हैं. इसे देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब इसरो के ग्रुप ए साइंटिस्ट और टेक्निकल स्टाफ आसानी से नौकरी नहीं छोड़ पाएंगे. सरकार ने उनके इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सख्त पाबंदी लगा दी है.