Explainer: चांदीपुरा वायरस क्या है कैसे फैलता है कितना खतरनाक कैसे बचें गुजरात में 22 मौतों से हड़कंप
Explainer: चांदीपुरा वायरस क्या है कैसे फैलता है कितना खतरनाक कैसे बचें गुजरात में 22 मौतों से हड़कंप
चांदीपुरा वायरस का प्रकोप: गुजरात में मॉनसून के दौरान चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से कम से कम 22 बच्चों की मौत हो चुकी है. इससे बच्चों में इस दुर्लभ लेकिन जानलेवा वायरल बीमारी के फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने बताया कि जिन 184 मरीज़ों (जिनमें संदिग्ध मामले भी शामिल हैं) के ब्लड सैंपल की जांच की गई, उनमें से 35 लोग चांदीपुरा वायरस से संक्रमित पाए गए.