कॉकरोच एक्सपायर्ड मिठाइयां और सड़ा खाना… JW मैरियट और हयात पर FSSAI की रेड ब्रिक्स समिट से पहले सामने आया सच

FSSAI Raid at Hyatt JW Marriott : दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो 5-स्टार होटल अंदाज़ दिल्ली (हयात ग्रुप) और JW मैरियट में FSSAI के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं. BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई में 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां, ब्रेड और केक बेस नष्ट कराए गए. इसके अलावा जंग लगा पानी, सड़े फल, कॉकरोच और वेज-नॉनवेज के रखरखाव में लापरवाही पाई गई. FSSAI ने होटलों को तुरंत खामियां सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं.

कॉकरोच एक्सपायर्ड मिठाइयां और सड़ा खाना… JW मैरियट और हयात पर FSSAI की रेड ब्रिक्स समिट से पहले सामने आया सच