बस 3 मिनट और तो क्रैश हो जाता फ्लाइ दुबई का विमान कैप्टन सुजीत ओझा ने बताई अंदर की कहानी
फ्लाई दुबई के फ्लाइट में हुए हमले ने उड़ान के दौरान सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर था और अचानक हजारों फीट नीचे आने लगा. ऐसे में पायलट के सामने कुछ ही सेकंड में बड़ा फैसला लेने की चुनौती थी. न्यूज18 से बातचीत में कैप्टन सुजीत ओझा ने इस पूरी घटना को कॉकपिट के नजरिए से समझाया. उन्होंने बताया कि 7700 इमरजेंसी अलार्म कैसे लगाया जाता है. कॉकपिट में कुल्हाड़ी क्यों रखी जाती है और पायलटों को ऐसी आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग कैसे दी जाती है.