Exclusive: 6 फेस टाइम कॉल पर्दे के पीछे से मदद: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट की पटकथा लिखी
CJP Protest News: दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. खुफिया सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने ही पर्दे के पीछे इस प्रोटेस्ट को प्लान किया. उनका और उनकी आम आदमी पार्टी का सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ पर्दे के पीछे संपर्क था. सूत्रों का दावा है कि दिपके को आंदोलन जारी रखने के लिए छह FaceTime कॉल किए गए और राजनीतिक सलाह के साथ लॉजिस्टिक व डिजिटल मदद भी दी गई.