Video: MNC की नौकरी छोड़ कार की डिक्की को बनाया ढाबा सरदारजी Yum स्टार्टअप से महीने में छाप रहे लाखों
Video: MNC की नौकरी छोड़ कार की डिक्की को बनाया ढाबा सरदारजी Yum स्टार्टअप से महीने में छाप रहे लाखों
Success Story: बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों (MNC) की मोटी सैलरी वाली सुरक्षित नौकरी छोड़कर अगर कोई शख्स कार की डिक्की में राजमा-चावल बेचने लगे, तो हर कोई हैरान होगा. जमशेदपुर के प्रवीण पाल सिंह ने कुछ ऐसा ही अनोखा स्टार्टअप “सरदारजी Yum” शुरू किया है. जो आज शहर के फूड लवर्स के बीच टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. प्रवीण रोजाना दोपहर में फॉर्मल कपड़ों में काशीडीह गोलचक्कर के पास अपनी कार लेकर पहुंचते हैं. कार की डिक्की खुलते ही वह एक लाइव फूड काउंटर में बदल जाती है. उनके मेन्यू में बासमती चावल, राजमा, छोले, कढ़ी और ठंडा मट्ठा शामिल है. गुरुद्वारे के लंगर से प्रेरित इस शुद्ध और घरेलू स्वाद वाली भरपेट थाली की कीमत महज ₹50 है. साफ-सफाई और बेहतरीन स्वाद का आलम यह है कि महज एक घंटे के भीतर ही उनकी सभी 100 प्लेटें खत्म हो जाती हैं. देर होने पर खाना न छूट जाए, इसलिए कई ग्राहक पहले से फोन कर अपनी थाली बुक करा लेते हैं. प्रवीण की यह पहल साबित करती है कि अगर जुनून हो, तो कार की डिक्की से भी कामयाबी की नई कहानी लिखी जा सकती है.