स्वस्थ पर्यावरण भी जीवन के अधिकार का हिस्सा सीजेआई सूर्यकांत ने जलवायु परिवर्तन पर बताया 3P फॉर्मूला
स्वस्थ पर्यावरण भी जीवन के अधिकार का हिस्सा सीजेआई सूर्यकांत ने जलवायु परिवर्तन पर बताया 3P फॉर्मूला
भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को जरूरी बताया है. एनजीटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय समस्याएं किसी भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं हैं, इसलिए अलग-अलग देशों के विशेषज्ञों को साथ आकर अपने अनुभव और बेहतर तौर-तरीके साझा करने चाहिए. CJI ने संविधान के अनुच्छेद 48A और 51A(g) का हवाला देते हुए पर्यावरण संरक्षण में सरकार और नागरिकों की जिम्मेदारी बताई.