पति निकला दरिंदा बेंगलुरु में तेजाब फेंक दराती से काटी गर्दन पुलिस ने दबोचा
बेंगलुरु के जेपी नगर में 26 साल की नर्स मधुमिता पर उसके पति ने कथित तौर पर तेजाब और धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोप है कि वेंकटेश बाइक से नारायणा क्लिनिक के पास पहुंचा और महिला पर तेजाब फेंकने के बाद उस पर हमला किया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की. इसके बाद पास के ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. गंभीर रूप से घायल मधुमिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेपी नगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.