Begusarai News: क्या है बेगूसराय बालिका गृह मामला और पटना से मंत्री को क्यों पहुंचना पड़ा
Begusarai News: क्या है बेगूसराय बालिका गृह मामला और पटना से मंत्री को क्यों पहुंचना पड़ा
Begusarai Balika Grih case: बेगूसराय के बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियों के एक साथ गायब होने के बाद तीन बच्चियों की बरामदगी हो चुकी है, जबकि दो की तलाश जारी है. लेकिन, अब यह मामला सिर्फ पुलिस की तलाश तक सीमित नहीं रहा क्योंकि घटना की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता तो पटना से स्पॉट पर जाना पड़ा. खास बात यह कि मंत्री ने बच्चियों से अलग-अलग बातचीत की और शिकायतों की जांच का भरोसा दिया है.