NEET Counselling 2026: MBBS की चॉइस फिलिंग टली वहीं NEET SS राउंड-2 का बदला शेड्यूल
NEET Counselling 2026: MBBS की चॉइस फिलिंग टली वहीं NEET SS राउंड-2 का बदला शेड्यूल
NEET UG 2026 और NEET SS 2025 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने MBBS राउंड-1 की चॉइस फिलिंग की तारीख बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी है. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद NEET SS राउंड-2 का पूरा शेड्यूल भी बदल दिया गया है. अब उम्मीदवारों को नई तारीखों के अनुसार रजिस्ट्रेशन, सीट छोड़ने और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.