12 घंटे की पढ़ाई अटूट हौसला! NEET 2026 में पाली के छात्रों ने सफलता हासिल कर पूरे राजस्थान का ध्यान खींचा
12 घंटे की पढ़ाई अटूट हौसला! NEET 2026 में पाली के छात्रों ने सफलता हासिल कर पूरे राजस्थान का ध्यान खींचा
NEET 2026 Result: NEET 2026 में पाली जिले के सुमेरपुर, देसूरी, सोजत रोड और नारलाई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. किसी छात्र ने प्रतिदिन 12 घंटे की पढ़ाई कर सफलता हासिल की, तो किसी ने आर्थिक और व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने सपने को साकार किया. इन प्रेरणादायक कहानियों ने साबित किया कि सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से मिलती है. विद्यार्थियों की उपलब्धियों से उनके परिवार, शिक्षक और पूरे जिले में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता अब अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है.