NCERT की चेतावनी: सोशल मीडिया पर वायरल 9वीं की किताब फर्जी छात्र-शिक्षक रहें सतर्क
NCERT की चेतावनी: सोशल मीडिया पर वायरल 9वीं की किताब फर्जी छात्र-शिक्षक रहें सतर्क
NCERT Fake Textbooks: अगर आप NCERT की नई किताबों का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी PDF या किताब का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. NCERT ने साफ किया है कि कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की एक पुस्तक जिसे सोशल मीडिया पर उसकी नई किताब बताकर शेयर किया जा रहा है पूरी तरह फर्जी है. परिषद ने छात्रों,अभिभावकों और शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि गलत और अनधिकृत सामग्री पढ़ाई को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए केवल आधिकारिक स्रोतों से ही किताबें डाउनलोड या खरीदें.