Video: कम लागत में गजब का बिजनेस! ग्राहक खोजकर पहुंचेंगे दुकान रोजाना ₹2500 तक मुनाफा
Video: कम लागत में गजब का बिजनेस! ग्राहक खोजकर पहुंचेंगे दुकान रोजाना ₹2500 तक मुनाफा
Coconut Water Business Tips: भीषण गर्मी में सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते इन दिनों बाजार में नारियल पानी की डिमांड सातवें आसमान पर है. जमशेदपुर की परसुडीह बाजार समिति के होलसेल कारोबारी अरविंद कुमार साहू के मुताबिक यह सीजन कम निवेश में तुरंत कैश फ्लो और मोटा मुनाफा देने वाला बिजनेस साबित हो सकता है. फिलहाल एक नारियल की थोक कीमत ट्रांसपोर्टेशन मिलाकर करीब ₹55 पड़ती है, जो रिटेल मार्केट में ₹70 से ₹80 तक आसानी से बिकता है. इस तरह प्रति नारियल ₹25 से ₹30 तक की सीधी बचत होती है. सही और भीड़भाड़ वाली लोकेशन पर एक छोटा सा स्टॉल लगाकर रोजाना ₹2000 से ₹2500 तक की कमाई की जा सकती है. बिजनेस को और बड़ा रूप देने के लिए महज ₹300-350 की दैनिक दिहाड़ी पर स्टाफ रखकर शहर में 3 से 4 स्टॉल एक साथ संचालित किए जा सकते हैं. हालांकि नुकसान से बचने के लिए रोजाना जरूरत के मुताबिक ही स्टॉक खरीदना चाहिए, क्योंकि बासी होने पर इसका रंग और स्वाद बदलने लगता है. ग्राहकों से बेहतर व्यवहार और साफ-सफाई इस धंधे की कामयाबी की असली कुंजी है.