राजस्थान का होनहार चमका देश में! ISI जूनियर रिसर्च फेलोशिप में यशुराज जोशी ने हासिल की ऑल इंडिया सेकेंड रैंक
राजस्थान का होनहार चमका देश में! ISI जूनियर रिसर्च फेलोशिप में यशुराज जोशी ने हासिल की ऑल इंडिया सेकेंड रैंक
Yashuraj Joshi Udaipur: उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र यशुराज जोशी ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में अखिल भारतीय द्वितीय रैंक (AIR-2) हासिल कर इतिहास रच दिया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ है. कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प के दम पर यशुराज ने देशभर के प्रतिभागियों के बीच यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि लगन और सही दिशा में की गई मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं.