Exclusive: धर्मेंद्र प्रधान ने मानी नीट परीक्षा में चूक की बात राहुल गांधी को बताया युवाओं को गुमराह करने वाला नेता
Dharmendra Pradhan Interview: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा में हुई चूक को स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि सरकार ने गलतियों को सुधार कर परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है. प्रधान ने राहुल गांधी पर छात्रों को गुमराह करने और डर फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी. साथ ही युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.