CA Final Result 2026: जोधपुर की दो बेटियों ने रचा इतिहास एक AIR 4 तो दूसरी AIR 34 पर पहुंची
CA Final Result 2026: जोधपुर की दो बेटियों ने रचा इतिहास एक AIR 4 तो दूसरी AIR 34 पर पहुंची
CA Final result 2026 : सीए फाइनल परिणाम में जोधपुर की अनुष्का भूतड़ा ने ऑल इंडिया 34वीं और मथानिया की अर्पिता डागा ने चौथी रैंक प्राप्त की है. दोनों की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अनुष्का के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया. शिक्षकों, रिश्तेदारों और मित्रों ने इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम बताया.