राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा आने से पहले द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में मिठाइयां तैयार विजय जुलूस की तैयारी

द्रौपदी मुर्मू के गांव ओडिशा के रायरंगपुर के लोगों को पूरा भरोसा है कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है. उनकी जीत के बाद बांटने के लिए मिठाइयां पहले ही तैयार कर ली गईं हैं.

राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा आने से पहले द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में मिठाइयां तैयार विजय जुलूस की तैयारी
हाइलाइट्सद्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में मिठाइयां तैयार, विजय जुलूस की तैयारीरायरंगपुर के लोगों को पूरा भरोसा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की इस खुशी के मौके पर बांटने के लिए 20,000 लड्डू बनाए गए हैं नई दिल्ली. राष्ट्रपति पद की एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा के पैतृक गांव रायरंगपुर में उनकी जीत की घोषणा के पहले ही विजय जुलूस निकालने की तैयारी हो रही है. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बांटने के लिए मिठाइयां तैयार की गईं हैं. रायरंगपुर के लोगों को पूरा भरोसा है कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू के गांव के लोगों ने इस मौके पर एक जनजातीय नृत्य का भी आयोजन करने का फैसला किया है. इस मौके पर एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि आज का दिन उनके गांव के साथ ही पूरे ओडिशा के लिए गर्व का दिन है. आज एक आदिवासी महिला पहली बार इस देश के राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली है. इस खुशी के मौके पर बांटने के लिए 20,000 लड्डू बनाए गए हैं. इसके साथ ही आतिशबाजी और नृत्य का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए जगह-जगह बैनर भी लगाए गए हैं. जिस स्कूल में द्रौपदी मुर्मू ने बचपन में पढ़ाई की थी, उसके प्रधानाध्यापक बिस्वेश्वर मोहंती ने कहा कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी. 1968 से 1970 तक वह हेड टीचर थे, जब द्रौपदी मुर्मू स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थीं. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के बारे में सुनकर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है. वह एक मेधावी छात्रा थी. मुझे याद है कि एक बार छात्रों से कहा गया था कि वे भविष्य में जो बनना जो चाहते हैं, उसके बारे में बताएं. छात्रों ने विभिन्न व्यवसायों का उल्लेख किया. लेकिन जब मुर्मू से पूछा गया तो उसने कहा कि वह लोगों की सेवा करना चाहती है. ऐसा है द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर: पहले पार्षद फिर विधायक… और अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की आंटी सरस्वती मुर्मू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने साबित कर दिया है कि महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं. “मुर्मू ने जीवन भर बहुत संघर्ष किया है. यह उनके अथक संघर्ष का फल है. वह बहुत विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई है. हम हमेशा सुख और दुख में हमारे साथ हैं. हमारे समय में लड़कियों से हमेशा कहा जाता था कि तुम पढ़कर क्या करोगी. लोग उससे पूछते थे कि वह क्या कर पाएगी. अब उसने साबित कर दिया कि वह क्या कर सकती है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Presidential election 2022FIRST PUBLISHED : July 21, 2022, 07:34 IST