पता है 2023 में क‍ितने लोगों को कुत्ते ने काटा डेटा जानकार कहेंगे मैं बच गया

क्या आपको पता है कि पिछले एक साल यानी 2023 में क‍ितने लोगों को कुत्‍तों ने काटा... केंद्र सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह ने संसद में जो आंकड़े पेश किए उसे जानकार आप भी कहेंगे कि मैं तो बच गया...

पता है 2023 में क‍ितने लोगों को कुत्ते ने काटा डेटा जानकार कहेंगे मैं बच गया
नई दिल्ली. हाल के वर्षों में कुत्तों के हमले की कई खबरें सामने आईं. कई बार बिल्डिंग अपार्टमेंट की लिफ्ट में तो कभी राह चलते इंसान को नोंचते कुत्ते के सिहरन भरे वीडियो सामने आए. लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले एक साल यानी 2023 में क‍ितने लोगों को कुत्‍तों ने काटा… यह डेटा जानकार आप भी कहेंगे कि मैं तो बच गया. दरअसल केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि 2023 में कुत्तों के काटने के करीब 30.5 लाख मामले सामने आए, जिनमें 286 लोगों की मौत हो गई. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लागू किए गए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, 2023 के दौरान कुत्तों के काटने के कुल 30,43,339 मामले सामने आए. इस साल कुत्ते के काटने से 286 लोगों की मौत हुई.’ राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 2023 के दौरान कुत्ते के काटने के मामलों के लिए एंटी-रेबीज शॉट्स की संख्या 46.5 लाख थी. स्वास्थ्य मंत्रालय देश में रेबीज की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अंडमान और लक्षद्वीप को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 12वीं पंचवर्षीय योजना के बाद से राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम लागू कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकारें रेबीज टीकाकरण के लिए भी धन का उपयोग कर सकती हैं.’ Tags: Attack of stray dogs, Dog attackFIRST PUBLISHED : July 31, 2024, 10:47 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed