परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट
Delimitation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर संसद में तेज हुई सियासी हलचल के बीच एक बड़ी राजनीतिक मुलाकात सामने आई है. डीएमके के सांसदों ने अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. संसद के आगामी विशेष सत्र और इन दोनों अहम विधेयकों पर होने वाली चर्चा से ठीक पहले हुई इस भेंट को सियासी गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.