उजड़ेगा आशियाना छूटेगी अपनी गली PM आवास के पास 3 बस्तियों को खाली कराने का आदेश 700 परिवार प्रभावित

Slum Demolition Near PM Residence:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित तीन झुग्गी बस्ती भाई राम कैंप, मस्जिद कैंप और डीआईडी कॉलोनी को छह सप्ताह में खाली करने का आदेश दिया है. इस फैसले से लगभग 700 परिवार प्रभावित होंगे. मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की पीठ ने स्पष्ट किया कि पात्र परिवारों को सावदा घेवरा स्थित DUSIB कॉलोनी में वैकल्पिक आवास मिलेगा। समयसीमा खत्म होने पर पुलिस बल की मदद से जमीन खाली कराई जाएगी.

उजड़ेगा आशियाना छूटेगी अपनी गली PM आवास के पास 3 बस्तियों को खाली कराने का आदेश 700 परिवार प्रभावित