50% मौजूदा सचिव की छुट्टी तय कांग्रेस में यंग ब्लड को आगे लाने की कवायद राहुल और प्रियंका ने छांटे 130 नए चेहरे
50% मौजूदा सचिव की छुट्टी तय कांग्रेस में यंग ब्लड को आगे लाने की कवायद राहुल और प्रियंका ने छांटे 130 नए चेहरे
कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में जान फूंकने के लिए पुराने ढर्रे को तोड़ते हुए कॉरपोरेट स्टाइल में बड़ी सर्जरी की तैयारी कर ली है. पार्टी अब लचर प्रदर्शन करने वाले लगभग आधे एआईसीसी सचिवों को पदमुक्त कर युवाओं और सक्रिय चेहरों को कमान सौंपने जा रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल ने मिलकर संगठन की नई टीम तैयार करने का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है.