अब कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं राहुल गांधी की लीडरशिप पर शशि थरूर ने जताया पूरा भरोसा
शशि थरूर ने देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मजबूत स्थिति का दावा किया है. उन्होंने सांगठनिक तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि 10 वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने केरल में एक बड़ी जीत दर्ज की है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है.