ब्रह्मपुत्र पर चीन का मेगा डैम भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता ब्रह्मा चेलानी ने बजाई खतरे की घंटी

चीन तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की ऊपरी धारा पर 60 हजार मेगावाट क्षमता वाला मेडोग मेगा डैम बना रहा है. इस परियोजना को लेकर भारत में पानी, पर्यावरण और भूकंपीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं हैं. भारत के लिए चिंता इसलिए भी बड़ी है क्योंकि यही नदी अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर आगे बांग्लादेश तक जाती है. अब रणनीतिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने कहा है कि भारत को चीन के अपने वैज्ञानिकों की चेतावनियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाना चाहिए.

ब्रह्मपुत्र पर चीन का मेगा डैम भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता ब्रह्मा चेलानी ने बजाई खतरे की घंटी