पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए जयकृष्ण सिंह आम आदमी पार्टी से हैं विधायक
पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए जयकृष्ण सिंह आम आदमी पार्टी से हैं विधायक
आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी (Jaikrishna Singh Rouri) को बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया.
चंडीगढ़ . आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी (Jaikrishna Singh Rouri) को बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया. रोड़ी होशियारपुर जिले के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं. पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर ने उपाध्यक्ष पद के लिए रोड़ी के नाम का प्रस्ताव रखा था. राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में रोड़ी के नाम का समर्थन किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी |
Tags: Aam aadmi party, PunjabFIRST PUBLISHED : June 30, 2022, 23:22 IST