गुजरात पोर्ट से पंजाब में आ रहा नशा मजीठिया और भोला का हो आमना-सामना: AAP का भाजपा-अकाली पर बड़ा हमला
पंजाब में नशे के खात्मे को लेकर भगवंत मान सरकार ने अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. कुलदीप सिंह धालीवाल ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मान सरकार ने राज्य में ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ी है. अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एसआईटी के समन पर उन्होंने मांग की कि सच सामने लाने के लिए मजीठिया और बर्खास्त डीएसपी जगदीश भोला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होनी चाहिए.