पराली जलाई तो खैर नहीं! CAQM का बड़ा फैसला पंजाब-हरियाणा समेत 4 राज्यों में उड़ेंगे ड्रोन

Stubble Burning Monitoring: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पराली जलाने की निगरानी के लिए ड्रोन इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. अब ड्रोन रियल टाइम में खेतों की निगरानी करेंगे, आग और धुएं का पता लगाएंगे तथा फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई में मदद करेंगे. यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कई किसान शाम और रात के समय पराली जलाकर सैटेलाइट निगरानी से बच निकलते थे. राज्यों को 14 अगस्त 2026 तक इस व्यवस्था को लागू करने की रिपोर्ट भी आयोग को सौंपनी होगी.

पराली जलाई तो खैर नहीं! CAQM का बड़ा फैसला पंजाब-हरियाणा समेत 4 राज्यों में उड़ेंगे ड्रोन