4 डॉलर भारत के बस में सफर सुहाना ब्रिटिश यूट्यूबर बोला- यूरोप के लिए शर्म की बात
4 डॉलर भारत के बस में सफर सुहाना ब्रिटिश यूट्यूबर बोला- यूरोप के लिए शर्म की बात
Tourist Viral Video: ब्रिटिश ट्रैवल क्रिएटर जैक हीटन का भारत की एसी स्लीपर बस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दिल्ली से जयपुर तक करीब 7 घंटे के सफर में उन्हें बस की साफ-सफाई, आरामदायक स्लीपर सीट, स्वादिष्ट खाना, वॉशरूम और कम किराया काफी पसंद आया. महज 4 डॉलर यानी करीब 386 रुपए की टिकट में मिली सुविधाओं को देखकर उन्होंने कहा कि भारत की स्लीपर बसें यूरोप को भी शर्मिंदा कर सकती हैं. उनके इस रिव्यू ने भारत के सार्वजनिक परिवहन को लेकर बनी कई पुरानी धारणाओं को चुनौती दी है.