BNSS की धारा 356 की पहली असली परीक्षा! हाफिज सईद पर भारत आजमाएगा नया कानून हर सबूत का बनेगा पुख्ता रिकॉर्ड
Pahalgam Attack Hafiz Saeed: पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे आतंकियों के खिलाफ भारत ने अपनी रणनीति में बड़ा और आक्रामक बदलाव किया है. अब सिर्फ डोजियर भेजने या कूटनीतिक दबाव बनाने के बजाय कानूनी हथकंडे से शिकंजा कसा जाएगा. इसकी शुरुआत लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद पर नए क्रिमिनल कानूनों के तहत सीधे अदालती एक्शन से हो रही है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 356 के तहत यह देश का पहला बड़ा टेस्ट केस बनने जा रहा है.