बीजेपी हर बूथ पर उतारेगी 10 डिजिटल योद्धा 1 करोड़ कार्यकर्ताओं को देगी ट्रेनिंग
बीजेपी हर बूथ पर 10 डिजिटल योद्धा उतारने जा रही है. डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत अब तक 11 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अब बीजेपी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 10 डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना और देशभर में एक करोड़ कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ना है.