अभी-अभी तो केरल जीती थी कांग्रेस अभी ही लग गया झटका 17 वोट ने कर दिया खेल गढ़ में सियासी भूचाल
केरल की पाल नगर पालिका में बड़ा खेल देखने को मिला है. सीपीएम समर्थित LDF के अविश्वास प्रस्ताव के पास होने के बाद कांग्रेस नीत UDF की सत्ता खत्म हो गई और देश की सबसे युवा नगर अध्यक्षों में शामिल दिया बीनू पुलिक्ककंदम को पद छोड़ना पड़ा. प्रस्ताव के पक्ष में 17 वोट पड़े, जिसमें कांग्रेस के चार बागी पार्षदों की भूमिका अहम रही.